फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Canada Row: NIA को कनाडा ने नहीं दिया खालिस्तानी आतंकी निज्जर का मृत्यु प्रमाण पत्र, सूत्रों का दावा

Sat, 26 Oct 2024 08:20 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर। - फोटो : एनआईए वेबसाइट/एएनआई
विज्ञापन
भारत-कनाडा के तनाव के बीच केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सूत्रों ने बताया कि उन्हें अभी तक कनाडा की तरफ से खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार, कनाडाई सरकार ने एनआईए से निज्जर का मृत्यु प्रमाण पत्र मांगने के अनुरोध के पीछे का कारण पूछा है। बता दें कि पिछले साल जून में सर्रे में एक गुरुद्वारा के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


खालिस्तानी आतंकी निज्जर के पास कनाडा की नागरिकता है। एनआईए ने 2020 में उसे आतंकी घोषित किया था। भारत-कनाडा के बीच तनाव तब शुरू हुआ, जब पिछले साल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था। हालांकि, भारत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे बेतुका बताया। भारत ने कनाडा पर भारत विरोधी तत्वों को जगह देने का आरोप लगाया। 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने यह स्वीकार किया था कि उनकी सरकार ने भारत को पुख्ता सबूत नहीं, बल्कि सिर्फ खुफिया जानकारी मुहैया कराई थी। एनआईए वर्तमान समय में मशहूर आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नूसे जुड़े छह मामलों की जांच कर रही है। पन्नू के खिलाफ अपनी जांच में एनआईए ने चंडीगढ़ में उसकी तीन संपतियों को जब्त किया है। इसके साथ ही अमृतसर में उससे जुड़ी कई जमीनों को भी जब्त किया गया है। पन्नू भारत द्वारा नामित एक आतंकी है, जिसके पास अमेरिका और कनाडा की नागरिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें