फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-कनाडा संबंध: पीएम मोदी ने की कनाडाई पीएम मार्क कार्नी के साथ अहम बैठक, संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Mon, 02 Mar 2026 11:45 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने नई दिल्ली में मुलाकात कर व्यापार, ऊर्जा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों को संतुलित और मजबूत बनाने पर सहमति जताई। 
विज्ञापन
पीएम मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों और साझेदारी को और अधिक मजबूत करना है। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच चल रही रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर हुई चर्चा
इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा और जरूरी खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही खेती, शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बातचीत हुई। पीएम मोदी और मार्क कार्नी ने आपसी संबंधों को बेहतर बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए।
 
दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर भारत मंडपम में 'भारत-कनाडा सीईओ फोरम' का आयोजन होगा। इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी दोनों शामिल होंगे। अपनी भारत यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री कार्नी शाम छह बजे स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन के बाद कश्मीर में सख्ती: लाल चौक सील, स्कूल बंद; घंटाघर इलाके में पाबंदियां लागू

विदेश मंत्री ने कनाडाई पीएम से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से पहले कनाडाई पीएम ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात की। इस बैठक में भारत-कनाडा साझेदारी को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने आगे की साझेदारी बनाने के लिए मार्क कार्नी की प्रतिबद्धता की सराहना की।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम कार्नी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत-कनाडा के आपसी संबंध सामान्य होने के एक अहम मोड़ पर हैं। दोनों प्रधानमंत्री पहले एक-दूसरे की चिंताओं के लिए आपसी सम्मान, लोगों के बीच मजबूत संबंध और बढ़ती आर्थिक एक-दूसरे को पूरा करने वाली चीजों पर आधारित एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। यह बैठक दोनों देशों के साझा दृष्टिकोण को और मजबूत करने का एक सुनहरा मौका है।
विज्ञापन


दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री कार्नी क्या कहा?
इससे पहले, दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री कार्नी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत और कनाडा दो आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी देश हैं। वे साथ मिलकर हिम्मत से आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने ऊर्जा, टैलेंट, इनोवेशन और एआई  के क्षेत्र में नई साझेदारी बनाने पर जोर दिया, ताकि दोनों देशों के लोगों के लिए सुरक्षा और खुशहाली आ सके।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें