फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indus Water Treaty: चिनाब पर नहर के विस्तार में जुटा भारत, कई परियोजनाओं को लेकर संभावनाएं तलाशी जा रहीं

Sat, 17 May 2025 07:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

भारत चिनाब पर बनी रणबीर नहर को विस्तारित करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर भारतीय अधिकारियों ने चिनाब, झेलम और सिंधु नदियों पर परियोजनाओं में तेजी लाने की कवायद तेज कर दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि छह अलग-अलग सूत्रों ने यह पुष्टि की कि रणबीर नहर की लंबाई 60 किलोमीटर से बढ़ाकर 120 किलोमीटर करने का प्रस्ताव है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि निलंबित किए जाने के बाद से भारत लगातार इससे जुड़ीं विभिन्न परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रहा है। इसी क्रम में चिनाब नदी पर बनी रणबीर नहर को विस्तारित करने की योजना पर भी मंथन जारी है। इस नहर को बढ़ाने की स्थिति में भारत को चिनाब नदी का चार गुना ज्यादा पानी मिलने लगेगा। भारत ने पहलगाम हमले के बाद ही पाकिस्तान के साथ 1960 से चली आ रही सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था।

विज्ञापन


इसके बाद से जल शक्ति मंत्रालय कई दौर की बैठकें कर चुका है, जिसमें सिंधु जल प्रणाली का पानी मोड़ने और लंबित पनबिजली परियोजनाओं पर फिर से काम में तेजी लाने पर चर्चा की गई। इस बीच, रायटर की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भारत चिनाब पर बनी रणबीर नहर को विस्तारित करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर भारतीय अधिकारियों ने चिनाब, झेलम और सिंधु नदियों पर परियोजनाओं में तेजी लाने की कवायद तेज कर दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि छह अलग-अलग सूत्रों ने यह पुष्टि की कि रणबीर नहर की लंबाई 60 किलोमीटर से बढ़ाकर 120 किलोमीटर करने का प्रस्ताव है। इस नहर का निर्माण 19वीं सदी के शुरू में तत्कालीन डोगरा शासक महाराजा प्रताप सिंह ने कराया था।

ये भी पढ़ें: चिंताजनक: कहर बना गर्मी-वायु प्रदूषण का मेल, 30 साल में 1.42 लाख मौतें; बड़े महानगरों में हालात ज्यादा खराब
विज्ञापन


आतंकवाद जारी रहते स्थगित रहेगी सिंधु जल संधि : जल शक्ति मंत्रालय
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने कैबिनेट सचिव को जानकारी दी है कि सिंधु जल संधि तब तक निलंबित ही रहेगी, जब तक पाकिस्तान विश्वसनीय और स्थायी रूप से आतंकवाद को पोषित करना बंद नहीं करता। कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन को सौंपी रिपोर्ट में जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने कहा कि पहलगाम में नागरिकों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमले के बाद संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Report: 53 देशों में 29.5 करोड़ लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा से जूझ रहे, एक वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल

प्रति सेकंड 150 क्यूबिक मीटर पानी मिलने लगेगा
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान को जाने वाले पानी की धारा मोड़ने के लिए इस नदी को दोगुनी बड़ी करने में कई वर्ष का समय लगेगा। लेकिन इसके बाद भारत प्रति सेकंड 40 क्यूबिक मीटर की बजाय 150 क्यूबिक मीटर पानी प्रति सेकंड हासिल करने की स्थिति में होगा। यह नहर जम्मू के अखनूर से निकलती है और जम्मू के एक बड़े हिस्से में कृषि के लिए पानी मुहैया कराती है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें