फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccine: भारत ने खरीदा दुनिया का सबसे सस्ता कोरोना का टीका

Wed, 13 Jan 2021 06:24 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन टीके का परीक्षण - फोटो : iStock
विज्ञापन

दुनिया के दूसरों देशों की तुलना में भारत कम दरों पर टीका खरीद रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को बताया कि अगले 2 दिन में देशभर में टीके की 1.65 करोड़ डोज उपलब्ध करा दी जाएंगी जिससे अभियान शुरू हो जाएगा। मंगलवार शाम तक 54.70 लाख डोज मिल चुकी है। 1.10 करोड़ डोज सीरम इंस्टीट्यूट में 200 रूपये प्रति डॉलर की कीमत पर ली गई है। जबकि 35 लाख डोज भारत बायोटेक से 300 प्रति डॉलर की कीमत पर खरीदी गई है।

विज्ञापन


16 लाख डोज भारत बायोटेक सरकार को निशुल्क उपलब्ध कराएगा। इस हिसाब से देखें तो भारत बायोटेक का टीका 206 रुपये प्रति डोज की कीमत में मिला है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि दुनिया के अन्य देशों में जिन टीकों का इस्तेमाल हो रहा है, उनकी तुलना में भारत ने सस्ती दरों पर टीकों को खरीदा है। फाइजर का टीका 1431, मॉडर्ना 2348 से 2715, सिनोफार्म 5650, सिनोबैक बायोटेक 1027, नोवैक्स 1114, स्पूतनिक 734, जॉनसन एंड जॉनसन का एक टीका 734 रुपये का है।

टीके की दो रोज लगना जरूरी
भूषण ने कहा कि को भी सील और को वैक्सीन की दो दो डोज कम से कम 28 दिन के अंतराल पर लगनी जरूरी है। ऐसे में अगर लोगों को यह लगता है कि टीका की एक डोज लगने के बाद उन्हें अब कोई डर नहीं है तो वह गलत है। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए कहा कि दोनों डोज मिलने के बाद भी सतर्कता नियमों का पालन अनिवार्य होगा तभी टीकाकरण प्रभावी होगा।
विज्ञापन


पहली खेप में 35 लाख डोज
भारत बायोटेक की ओर से 35 डोज की पहली खेप जारी की जाएगी। इसके बाद दूसरी डोज के जरिए देशभर में 16.5 लाख डोज भेजी जाएंगी। 12 राज्यों की सीधे टीका उपलब्ध करने की जिम्मेदारी भारत बायोटेक को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें