फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDIA Meet: दिसंबर में इस दिन हो सकती है 'इंडिया' गठबंधन की बैठक, लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर होगा जोर

Fri, 08 Dec 2023 02:43 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिया गठबंधन के घटक दल कई राज्यों में सीट बंटवारे पर तेजी से निर्णय लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं ताकि उम्मीदवारों को प्रचार करने और जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन
india alliance - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए और भाजपा का मुकाबला करने के लिए गठित विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की अगली बैठक दिसंबर के तीसरे हफ्ते में हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन 17-20 दिसंबर के बीच यह बैठक होगी।

विज्ञापन


इंडिया गठबंधन के घटक दल कई राज्यों में सीट बंटवारे पर तेजी से निर्णय लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं ताकि उम्मीदवारों को प्रचार करने और जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। संसद के शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन के फ्लोर नेताओं की बैठक हुई थी। गुरुवार को, टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले इंडिया गठबंधन के एकमात्र नेता थे।

ओ'ब्रायन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधि के रूप में समारोह में भाग लिया। रेवंत रेड्डी ने व्यक्तिगत रूप से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण वह समारोह में शामिल नहीं हो सकीं। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाग लिया।
विज्ञापन


संसद के शीतकालीन सत्र की रणनीति तय करने के लिए सोमवार सुबह हुई विपक्षी नेताओं की बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने सीट बंटवारे का मामला भी उठाया था। इंडिया गठबंधन की आखिरी बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में हुई थी। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (आई.एन.डी.आई.ए.) की समन्वय समिति की बैठक 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें