फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार दिल्ली से बाहर होगी भारत-बांग्लादेश सीमा वार्ता

Fri, 04 Dec 2020 02:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : India Bangladesh
विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश के महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता इस महीने के आखिर में गुवाहाटी में होने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहली बार द्विपक्षीय वार्ता दिल्ली के बाहर होगी।

विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सीमा गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच उच्चस्तरीय वार्ता 22 दिसंबर को शुरू होगी। चार दिन तक चलने वाली वार्ता में सीमा पर अपराध के खात्मे और आपसी सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा होगी। असम की राजधानी गुवाहाटी बीएसएफ की गुवाहाटी फ्रंटियर मुख्यालय का बेस है।

इसके जवान 4096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा के 495 किलोमीटर सीमा की निगरानी करते हैं। विशेष बीएसएफ वाटर विंग असम में धुबरी समेत नदी से लगते सीमावर्ती इलाकों पर नजर रखती है। सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के बीच इस तरह की वार्ता 1993 में शुरू हुई थी और तब से यह पहली बार होगा कि वार्ता दिल्ली से बाहर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें