फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Delhi: जयशंकर ने PM को बधाई देने पर ऑस्ट्रेलिया को धन्यवाद दिया; कहा- दोनों देशों की दोस्ती और आगे बढ़ेगी

Fri, 07 Jun 2024 02:29 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से ऑस्ट्रेलिया की उनकी समकक्ष पेनी वोंग ने बात करके लोकसभा चुनाव में जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी। जानकारी साझा करते हुए जयशंकर ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के आपसी सहयोग से आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
भारत-ऑस्ट्रेलिया मित्रता, एस जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ बातचीत की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल पर बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया। साथ उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती ऐसी ही लगातार आगे बढ़ती रहेगी और हम  एक-दूसरे के साथ सहयोग करते रहेंगे। 

विज्ञापन


ट्वीट करके ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री से हुई बातचीत की जानकारी दी

जय शंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करके ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री से हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से बात करके काफी अच्छा लगा। मैं मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए उनकी बधाई के लिए धन्यावाद देता हूं। मुझे विश्वास है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती और प्रगाढ़ होगी।"

दुनियाभर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई मिल रही है

लगातार तीसरी बार एनडीए को लोकसभा चुनाव में जीत के बाद दुनियाभर से प्रधानमंत्री मोदी को बधाई मिल रही है। गुरुवार को लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर पीएम मोदी और  इस्त्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच में काफी सकारात्मक बातचीत हुई। 

विज्ञापन

इस्त्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि नेतन्याहू ने पीएम मोदी की चुनाव में शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई दी है। इस्त्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर बातचीत हुई।’

लोकसभा चुनाव में NDA को मिला है पूर्ण बहुमत

भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को लोकसभा 2024 के चुनाव परिणाम को घोषित किया। जिसमें भाजपा को सबसे ज्यादा 240 सीटें और इसके बाद 99 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। हालांकि पिछली बार की अपेक्षा इस बार के चुनाव में भाजपा को 32 सीटों का नुकसान हुआ है। 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें