जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। भारत ने पाकिस्तान से यह साफ कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है और रहेगा। इसके साथ ही भारत ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान भी इस मुद्दे पर सहमत हो जाए।
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा, ''सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक होने के चलते भारत महान आध्यात्मिक गुरुओं और चिंतकों का घर रहा है। भारत को अपनी विरासत पर गर्व है। हम अपनी विरासत को लेकर पूरी तरह से जागरूक है और शांति बनाए रखने की अपनी परंपरा को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''
India is deeply conscious and proud of this heritage and remains committed to a culture of peace: India at UN
— ANI (@ANI) September 9, 2017
'J&K भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा'
संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर करारा निशाना साधते हुए भारत ने कहा, ''क्या मैं अपने पड़ोसी को याद दिला सकता हूं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान भी इस मुद्दे पर सहमत हो जाए।''
May I remind our neighbor that J&K is & will remain an integral part of India. It is time that Pakistan too reconciles to this: India at UN
— ANI (@ANI) September 9, 2017
आतंकवादियों के लिए सुरक्षित जन्नत बन गया है पाकिस्तान
आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर करारा हमला बोलते हुए भारत ने यूएन में कहा कि यह साबित हो चुका है कि हमारा पड़ोसी देश पाक आतंकवादियों के लिए सुरक्षित जन्नत बन गया है। यह सभी जानते हैं कि पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र को हासिल करने की लालसा में आतंकवाद को अपनी स्टेट पॉलिसी के टूल के रूप में इस्तेमाल करता रहा है।
..and using terrorism as a tool of State policy has used this platform to yet again covet Indian territory: India at UN 2/2
— ANI (@ANI) September 9, 2017