फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआरबी डाटा: 2018 में भारत में 3,882 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया

Sat, 11 Jan 2020 10:19 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनसीआरबी डाटा - फोटो : NCRB Website
विज्ञापन

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 2018 में पूरे देश में 3,800 से अधिक विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों में से 35 प्रतिशत मामले अकेले पश्चिम बंगाल में दर्ज किये गए। कुल मिलाकर 3,822 विदेशियों जिनमें 2,859 पुरुषों और 963 महिलाएं को पूरे भारत में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में 2018 में विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों के 2,128 मामले दर्ज किये गये, जबकि 2017 में यह संख्या 2,242 और 2016 में 1,226 थी। एनसीआरबी ने बताया कि 2018 में भारत में विदेशियों के खिलाफ 517 अपराध हुए, जबकि 2017 में 492 और 2016 में 382 मामले दर्ज किए गए थे। 2018 में दर्ज किए गए कुल मामले में से 36 प्रतिशत से अधिक मामले अकेले दिल्ली में दर्ज किए गए।

एनसीआरबी के मुताबिक, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पश्चिम बंगाल में विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों की संख्या सबसे अधिक थी। राज्य में ऐसे अपराध के 744 मामले दर्ज किए गए, जो पूरे भारत में दर्ज किए गए ऐसे अपराधों की कुल संख्या का 35 प्रतिशत है।
विज्ञापन


दिल्ली में विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों के 203 (9.5 प्रतिशत) मामले दर्ज किए गए, जबकि कर्नाटक में 175 (8.2 प्रतिशत), हिमाचल प्रदेश में 147 (6.9 प्रतिशत), गोवा में 138 (6.5 प्रतिशत) और महाराष्ट्र में 134 (6.3 प्रतिशत) मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें