विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को अंगोला के राष्ट्रपति लोरेंसो से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। साथ ही जयशंकर ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति लोरेंसो के साथ हुई बैठक से भारत-अंगोला और भारत-अफ्रीका संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है।
शुक्रवार को भारत दौरे पर आए अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुएल गोंकाल्वेस लोरेंसो से शनिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुलाकात की। यह मुलाकात भारत और अंगोला के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। मामले में जानकारी देते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी।
महात्मा गांधी को दी अर्पित की श्रद्धांजलि
अंगोला के राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी की समाधि, राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और विजिटर्स बुक में अपने विचार भी लिखे। इसको लेकर इस मौके पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बापू को उनकी महान विचारधारा के लिए याद किया गया। अंगोला के राष्ट्रपति ने राजघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ें:- Ukraine Conflict: यूक्रेन के खारकीव पर रूस का ड्रोन हमला, 47 लोग घायल; जेलेंस्की ने की और मजबूत मदद की अपील
कई महत्वपूर्ण समझौते पर होंगे हस्ताक्षर