फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और अमेरिका की सेना ने संयुक्त रूप से शुरू किया ‘युद्ध अभ्यास 2017’

Sun, 17 Sep 2017 03:10 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवाद निरोधी अभियान और अपने तकनीकी कौशल को निखारने के उद्देश्य से भारत और अमेरिका की थलसेना ने शनिवार को वाशिंगटन में संयुक्त युद्धाभ्यास का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लंदन हमले के बाद ट्रंप ने किया ट्वीट हमें और एक्टिव होने की जरूरत है,थेरेसा मे को लिया निशाने पर

इस युद्ध अभ्यास को ‘युद्ध अभ्यास 2017’ का नाम दिया गया है। इस संयुक्त युद्धाभ्यास में अमेरिकी सेना की 20 इंफैंट्री रेजिमेंट की 5वीं इंफैंट्री बटालियन और भारत की ओर से सूर्या कमांड के गोरखा राइफल्स के जवान हिस्सा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अगर युद्ध हुआ तो कितना खतरनाक होगा उत्तर कोरिया?

युद्धाभ्यास दो सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान दोनों देशों के जवान उग्रवाद और आतंकवाद निरोधी अभियान के लिए अपने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करेंगे और उसे और निखारेंगे। बता दें कि दोनों दोशों के बीच ये 13वां ‘युद्ध अभ्यास’ है। पहला युद्ध अभ्यास साल 2004 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें