फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार के घटनाक्रम पर भारत और अमेरिका ने संपर्क में रहने पर सहमति जताई

Sat, 13 Feb 2021 03:26 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि म्यांमार में सैन्य तख्तापलट की घटना के बाद वहां की स्थिति का आकलन करने के लिए भारत और अमेरिका ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच सोमवार को टेलीफोन पर हुई वार्ता के दौरान म्यांमार के घटनाक्रम पर चर्चा हुई।

श्रीवस्तव ने कहा कि भारत और अमेरिका संपर्क में बने रहने तथा स्थिति पर आकलन साझा करने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि कानून का शासन एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं म्यांमार में अवश्य ही कायम होनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों के बीच करीबी सांस्कृतिक संबंध हैं तथा व्यापार, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में भी संबंध मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम उस देश (म्यांमार) में घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए हैं। हम इस मुद्दे को लेकर सभी के साथ संवाद जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते म्यांमार की सेना ने देश की असैन्य सरकार का तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था और नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची तथा उनकी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के अन्य नेताओं को हिरासत में लेने के बाद आपातकाल लगा दिया था।

श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि भारत को म्यांमार की सेना ने एक पत्र भेजा है जिसमें सैन्य तख्तापलट के कारणों का उल्लेख किया गया है। म्यांमार की सेना ने इस प्रकार के पत्र अन्य देशों को भी भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें