पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत के गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित गलियारे की आधारशिला बुधवार को रखी।
इस गलियारे से भारतीय सिख श्रद्धालु करतारपुर में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक वीजा रहित यात्रा कर सकेंगे। इस गलियारे के छह महीने के भीतर बनकर तैयार होने की उम्मीद है। इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या करतारपुर कॉरिडोर खुलने से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते सुधरेंगे?'
पोल के जवाब में हमें कुल 4,286 वोट मिले। इनमें 23.43 फीसदी (1004 वोट) पाठकों ने माना कि हां करतारपुर कॉरिडोर खुलने से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते सुधरेंगे, जबकि 76.57 फीसदी (3,282 वोट) पाठकों ने माना कि करतारपुर कॉरिडोर खुलने से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते नहीं सुधरेंगे।