फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Netherlands Ties: भारत-नीदरलैंड के रणनीतिक रिश्तों में मजबूती, अब मिलकर करेंगे रक्षा उपकरणों का उत्पादन

Fri, 19 Dec 2025 05:58 AM IST
लव गौर अमर उजाला ब्यूरो

सार

भारत-नीदरलैंड के रणनीतिक रिश्तों में मजबूती आई है। अब दोनों देश मिलकर रक्षा उपकरणों का उत्पादन करेंगे। यह फैसला रक्षा मंत्री राजनाथ और डेविड वान वील के बीच उच्चस्तरीय बैठक के बाद लिया गया। 
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ और डेविड वान वील। - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और नीदरलैंड ने अपने रणनीतिक रिश्तों को नई ऊंचाई देते हुए रक्षा सहयोग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वान वील के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में रक्षा उपकरणों के 'सह-विकास और सह-उत्पादन पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


दोनों नेताओं की उपस्थिति में भारत और नीदरलैंड के बीच रक्षा सहयोग को लेकर एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस दस्तावेज का आदान-प्रदान रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और भारत में नीदरलैंड की राजदूत मारिसा गेरार्ड्स के बीच हुआ। यह समझौता दोनों देशों के बीच मजबूत होते सैन्य और तकनीकी संबंधों का प्रतीक है। बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने सैन्य-से-सैन्य सहयोग को बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

चर्चा का मुख्य केंद्र रक्षा उद्योगों को जोड़ना और विशेष रूप से नीश टेक्नोलॉजी (अत्याधुनिक सूक्ष्म तकनीक) के क्षेत्र में मिलकर काम करना रहा। दोनों देशों का लक्ष्य एक डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप तैयार करना है, जिससे रक्षा प्लेटफॉर्म और उपकरणों के निर्माण में तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मेडिकल डिप्लोमेसी: अफगानिस्तान पर चीन-पाक के कुटिल मंसूबों के बीच भारत का मरहम, दवाओं से लेकर इन चीजों में मदद
विज्ञापन


मित्रता व सांस्कृतिक संबंध भी प्रगाढ़
चर्चा में एक स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति साझा प्रतिबद्धता भी जताई गई। रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि नीदरलैंड में रहने वाला विशाल भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु की तरह है, जो आपसी मित्रता और सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाता है। यह साझेदारी आने वाले समय में न केवल सुरक्षा, बल्कि तकनीकी आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भी मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें