फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएमएसडीएफ: भारत-जापान ने हिंद महासागर में किया द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास

Tue, 15 Jun 2021 10:21 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • जेएमएसडीएफ ने बताया कि कुछ वर्षों में भारत और जापान के बीच नौसेना सहयोग का दायरा बढ़ा है
  • पिछले साल भी भारतीय नौसेना और जेएमएसडीएफ ने तीन दिवसीय नौसैनिक अभ्यास जेआईएमईएक्स-2020 आयोजित किया था
विज्ञापन
India and Japan naval exercise - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना और जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल (जेएमएसडीएफ) के जहाजों ने हिंद महासागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया। इस अभ्यास का उद्देश्य स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र का एहसास करना था।

विज्ञापन


जेएमएसडीएफ ने सोमवार को ट्वीट कर बताया, पिछले कुछ वर्षों में भारत और जापान के बीच नौसेना सहयोग का दायरा बढ़ा है। इसको आगे बढ़ाते हुए जेएस काशिमा (टीवी3508) और जेएस सेतोयुकी (टीवी3518) ने हिंद महासागर में आईएनएस कुलिश (पी63) के साथ द्विपक्षीय अभ्यास किया। पिछले साल सितंबर के महीने में भारतीय नौसेना और जेएमएसडीएफ ने तीन दिवसीय नौसैनिक अभ्यास जेआईएमईएक्स-2020 आयोजित किया था। 

बता दें कि पिछले साल चीन और पाकिस्तान सीमा पर जारी गतिरोध के बीच मालाबार नौसेना अभ्यास का दूसरा चरण उत्तरी अरब सागर में शुरू हुआ। 17-20 नवंबर के बीच हुए मालाबार नौसेना अभ्यास में चार देश - भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया हिस्सा लिया था। जिसके बाद इस नौसेना अभ्यास ने चीन की चिंता बढ़ा दी थी। 
विज्ञापन


इससे पहले 3 से 6 नवंबर 2020 को बंगाल की खाड़ी में मालाबार नौसेना अभ्यास का पहला चरण संपन्न किया गया था। वहीं, दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेनाओं के बीच बढ़ती जटिलता के समन्वित संचालन शामिल हुए थे।

भारतीय नौसेना के स्वदेशी निर्मित पनडुब्बी खंडेरी और पी-8आई समुद्री टोही विमान भी अभ्यास के दौरान अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया था। इस अभ्यास में अमेरिकी नौसेना की स्ट्राइक कैरियर निमित्ज में पी-8ए समुद्री टोही विमान के अलावा क्रूजर प्रिंसटन और विध्वंसक स्टेरेट शामिल थे। वहीं, रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी को अभिन्न हेलीकॉप्टर के साथ-साथ बैलरेट का प्रतिनिधित्व किया गया था। चार देशों के बीच हो रहे सुंयक्त नौसेना मालाबार अभ्यास में जेएमएसडीएफ भी हिस्सा लिया था।

नौसेना मालाबार अभ्यास 2020 का दूसरा चरण भारतीय नौसेना के विक्रमादित्य कैरियर बैटल ग्रुप और यूएस नेवी के निमित्ज कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के आसपास केंद्रित संयुक्त ऑपरेशन का गवाह बना। भाग लेने वाले नौसैनिकों के जहाजों, पनडुब्बी और विमानों के साथ दो वाहक अगले चार दिनों तक अभियानों में लगे रहे। इन अभ्यासों में विक्रमादित्य एफ-18 के एमआईजी- 29K लड़ाकू विमानों द्वारा क्रॉस-डेक फ्लाइंग संचालन और उन्नत वायु रक्षा अभ्यास भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें