प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय इस्राइल दौरा मंगलवार से शुरू हो रहा है। इस्राइल की यात्रा पर जाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें इस दौरे के दौरान होने वाली द्विपक्षीय बातचीत और दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों पर हैं।
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu will receive PM Narendra Modi upon arrival at Ben Gurion Airport, tomorrow: Sources
— ANI (@ANI_news) July 3, 2017
इजरायल सरकार के मुताबिक भारत और इजरायल के बीच संयुक्त रणनीतिक साझेदारी, कृषि और स्पेस क्षेत्र में सहयोग को लेकर आपसी समझौते होंगे। इसके अलावा भारत और इजरायल के बिजनस समुदाय की मीटिंग भी होगी।
वहीं पीएम मोदी ने कहा है कि आर्थिक रिश्ते मजबूत करना और लोगों से जुड़ना उनकी इजरायल यात्रा का अजेंडा होगा।
वहीं सूत्रों के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि मोदी के साथ उनकी बातचीत में साइबर सुरक्षा समेत सहयोग के कई अहम क्षेत्रों पर चर्चा होगी।
मोदी को ‘दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में से एक’ बताते हुए नेतन्याहू ने कहा कि भारतीय नेता साइबर समेत कई क्षेत्रों में इस्राइल के साथ निकट सहयोग चाहते हैं। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी वीडियो के मुताबिक नेतन्याहू ने कहा कि भारत दुनिया में बेहद तेजी से उभरती तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत जल, कृषि, स्वास्थ्य और साइबर जैसे कई क्षेत्रों में इस्राइल के साथ नजदीकी सहयोग चाहता है।
बता दें कि मोदी और नेतन्याहू इससे पहले भी विदेश में संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रमों से इतर दो बार मिल चुके हैं। बताया जाता है कि दोनों फोन पर बराबर संपर्क में रहे हैं।
तेल अवीव विश्वविद्यालय में साइबर वीक 2017 सम्मेलन के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि पहले यह बताने में नुकसान होता था कि आप इस्राइल से हैं लेकिन आज जब आप साइबर या आधुनिक प्रौद्योगिकी की बात करते हैं तो यह बताना फायदेमंद होता है कि हम एक इजराइली कंपनी हैं। अब पूरी दुनिया को इस्राइल की जरूरत है। यही कारण है कि पूरा विश्व यहां आ रहा है।
I look forward to holding extensive talks with my friend, @IsraeliPM @netanyahu, who shares a commitment for vibrant India-Israel ties.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 3, 2017
उल्लेखनीय है कि दोनों देश मुक्त व्यापार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मोदी के इस दौरे से ‘मेक इन इंडिया’ को भी मजबूती मिलने की संभावना है। पाकिस्तान सीमा पर बाड़ लगाने से जुड़ी तकनीक भी भारत इस्राइल से ही आयात कर रहा है। इस दौरे से तकनीक के क्षेत्र में और समझौतों के होने की उम्मीद जगी है।