फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और फ्रांस ने अंतरिक्ष में मानवयान भेजने पर काम शुरू किया

Thu, 06 Sep 2018 05:05 PM IST
भाषा, बेंगलुरू
विज्ञापन
गगनयान मिशन (सांकेतिक चित्र)
विज्ञापन

भारत और फ्रांस ने गुरूवार को गगनयान के लिए एक कार्यकारी समूह की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर इसरो के पहले मानवयान मिशन की घोषणा की थी। फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष जीन येव्स ली गॉल द्वारा बेंगलुरू स्पेस एक्स्पो के छठे संस्करण में यह घोषणा की गई।

विज्ञापन


भारत की 2022 से पहले अंतरिक्ष में तीन मनुष्यों को भेजने की योजना है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का मिशन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत को दुनिया के चौथे देश की फेहरिस्त में शामिल करेगा जिसने कोई मानवयान अंतरिक्ष में भेजा है। 

गॉल ने कहा कि इसरो और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस अंतरिक्ष औषधि, अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य की निगरानी करने, जीवन रक्षा मुहैया कराने, विकिरणों से रक्षा, अंतरिक्ष के मलबे से रक्षा और निजी स्वच्छता व्यवस्था के क्षेत्रों में संयुक्त रूप से अपनी विशेषज्ञता दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें