केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच पहली उच्च स्तरीय वार्ता में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने को लेकर सहमति बन गई है। वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार व निवेश को बढ़ावा देने के रास्तों पर बातचीत की।
अगली बैठक तीन महीने के अंदर आयोजित की जाएगी। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ईयू के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट व ट्रेड कमिश्नर व्लदीस डॉमब्रोवस्किस ने बैठक की संयुक्त अध्यक्षता की।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय व्यापार व निवेश संबंधों को और ज्यादा गहरा व मजबूत करने पर सहमति जताई। इसके लिए नियमित बैठकों की श्रृंखला के आयोजन का निर्णय लिया गया। इन बैठकों का लक्ष्य कोरोना महामारी के कारण आए इस कठिन समय में व्यापार के लिए त्वरित प्रक्रियाओं को अंजाम देना रखा गया है।