भारत और अमेरिका के बीच युद्धाभ्यास
- फोटो : Social Media
कोप इंडिया के 20वां संस्करण के तहत भारत और अमेरिका की वायु सेनाओं का 12 दिवसीय संयुक्त अभ्यास यहां अर्जन सिंह वायुसेना स्टेशन में चल रहा है। भारत की वायु सेना ने तीन सी130जे और एक सी-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट तैनात किए हैं, जबकि अमेरिकी वायुसेना भी यहां इसी स्तर के चार विमान लेकर आई है।