फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Row: अदाणी मुद्दे पर इंडिया गठबंधन में दो फाड़, बैठक में नहीं पहुंचे तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन

Tue, 03 Dec 2024 04:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि वह जनता के मुद्दों के लिए सदन को चलाने के पक्ष में हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन की बैठक में जाकर क्या करेंगे, जहां सिर्फ अदाणी ही मुद्दा हो। ब्रायन ने कहा, हमारी पार्टी के छह मुख्य बिंदु हैं, जिन्हें हम चाहते हैं कि सदन पटल पर उठाया जाए। यह जनता के मुद्दे हैं, इनकी जवाबदेही से सरकार बच नहीं सकती। 
विज्ञापन
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और इंडिया गठबंधन की बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अन्य सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अदाणी मुद्दे पर इंडिया गठबंधन में एकमत नहीं है। अदाणी मुद्दे की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग पर इंडिया गठबंधन को तृणमूल कांग्रेस का साथ नहीं मिलेगा। गठबंधन की सोमवार को बुलाई बैठक में तृणमूल कांग्रेस का एक भी सदस्य नहीं पहुंचा। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने संसद के बाहर कहा कि गठबंधन सहयोगी हमारे किसी मुद्दे को नहीं उठाते हैं, तो ऐसे में हम बैठक में क्यों शामिल हों।

विज्ञापन


ओ ब्रायन ने कहा कि वह जनता के मुद्दों के लिए सदन को चलाने के पक्ष में हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन की बैठक में जाकर क्या करेंगे, जहां सिर्फ अदाणी ही मुद्दा हो। ब्रायन ने कहा, हमारी पार्टी के छह मुख्य बिंदु हैं, जिन्हें हम चाहते हैं कि सदन पटल पर उठाया जाए। यह जनता के मुद्दे हैं, इनकी जवाबदेही से सरकार बच नहीं सकती। इसमें बढ़ती महंगाई, आर्थिक असमानता और आय का असमान वितरण, बेरोजगारी, उर्वरकों की कमी, विपक्षी दलों को मिलने वाले धन में केंद्र का अनावश्यक हस्तक्षेप और मणिपुर तथा पूर्वोत्तर राज्यों की समस्याएं, किंतु कांग्रेस और उसके सहयोगी केवल कुछ मुद्दों पर ही बात कर रहे हैं।

ब्रायन बोले-बार-बार स्थगन के लिए भाजपा जिम्मेदार, संसद को धीरे-धीरे कर रही खत्म

  • ब्रायन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, दोनों सदनों में बार-बार स्थगन के लिए भाजपा जिम्मेदार है। वह सत्र दर सत्र संसद को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा, लगता है कि सरकार जानबूझ कर चर्चा से भाग रही है। दोनों सदनों को कुछ ही मिनट में स्थगित कर दिया जा रहा है।
  • ब्रायन ने कहा, तृणमूल इंडिया गठबंधन का हिस्सा तो है, लेकिन कांग्रेस की सहयोगी नहीं है। वहीं, सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता प. बंगाल है। उसका बकाया है, जिसे केंद्र मनमानी करके रोक रहा है। इसके अलावा महंगाई बेरोजगारी का मुद्दा है, उस पर चर्चा हो। पार्टी की वरिष्ठ नेता काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, हमें सदन में लोक कल्याण के मुद्दे उठाने चाहिए।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें