फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के अनुरोध पर पाक को पटखने के लिए राजी हुई टीम इंडिया

Tue, 24 Jan 2017 08:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : getty
भारत-पाक एक बार फिर से हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए तैयार हैं। मजे की बात यह है कि इस बार मुकाबला भारत में नहीं बल्कि श्रीलंका में होने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : getty
दरअसल श्रीलंका के कहने पर भारत पाक के साथ क्रिकेट खेलने को राजी हो गया है। दरअसल.......
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : getty
अपने 70 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को सेलीब्रेट करने के लिए श्रीलंका ने एक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने की इच्छा जताई है। 

4 of 10
- फोटो : getty
श्रीलंका इस टूर्नामेंट को 'इंडिपेंडेंस कप' के नाम से आयोजित करेगा। इसमें तीन टीमें खेलेंगी।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : getty
श्रीलंका ने इच्छा जताई है कि वह इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को शामिल करेगा।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : getty
श्रीलंका क्रिकेट अध्यक्ष थिलंगा सुमथिपाला ने शुक्रवार (20 जनवरी) को इस बात की पुष्टि की है कि भारत 2018 में होने वाले इंडिपेंडेंस कप में खेलने के लिए राजी हो गया है।
 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : getty
पत्रकारों से बात करते हुए थिलंगा सुमथिपाला ने कहा है कि सभी संबंधित क्रिकेट बोर्ड्स से बात करने के बाद मैच की तारीखें जल्द ही तय कर ली जाएंगी।

8 of 10
- फोटो : getty
सुमथिपाला ने कहा है कि दोनों देश (भारत-श्रीलंका) के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई आपसी बीतचीत में दोनों देशों ने क्रिकेट खेलने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री  रानिल विक्रमसिंघे और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच में हुई बातचीत के बाद भारत 2018 में होने वाले इंडिपेंडेंस कप में खेलने को राजी हो गया है।"

9 of 10
- फोटो : getty
श्रीलंका क्रिकेट अध्यक्ष ने एक और खुलासा करते हुए कहा है कि, भारत के 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीलंका क्रिकेट टीम कुछ मैच खेलेने के लिए भारत का दौरा कर सकती है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : getty
आपको बता दें कि इस साल भारत जुलाई-अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगा। जहां उसे तीन टेस्ट मैच, पांच एकदिवसीय मैच और एक T20 मैच खेलना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें