फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran: हमले के लिए तैयार अमेरिका? भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत ईरान से निकलें

Mon, 23 Feb 2026 02:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव चरम पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिका ने अपने युद्धपोत और लड़ाकू विमानों को पश्चिम एशिया में तैनात कर दिया है। हालात को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।  
विज्ञापन
ईरान यूएस में तनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को किसी भी तरीके से तुरंत ईरान से निकलने की सलाह दी है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने 14 जनवरी को भी एडवाइजरी जारी कर सभी नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी थी। विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से कहा कि वे सावधानी बरतें, प्रदर्शन वाली जगह जानें से बचें और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहे। 
विज्ञापन


अमेरिका के ईरान पर हमले के मिल रहे संकेत
  • विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि नागरिक अपने यात्रा और अप्रवासन संबंधी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट और पहचान पत्र आदि अपने साथ रखें। नागरिकों को भारतीय दूतावास में पंजीकरण कराने की सलाह भी दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि ईरान में रह रहे लोगों के परिजन भी दूतावास में अपने प्रियजनों के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। 
  • दूतावास ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जो हैं- +989128109115, 989128109109, 989128109102, 989932179359।
  • साथ ही विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में एक ईमेल cons.tehran@mea.gov.in भी जारी किया है। 
  • भारत की एडवाइजरी ऐसे समय सामने आई है, जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका ने अपने दो युद्धपोत ईरान के आसपास तैनात किए हुए हैं और साथ ही अपने लड़ाकू विमानों को भी पश्चिम एशिया में तैनात किया है।
  • ईरान भी इस स्थिति से वाकिफ है और उसने अमेरिका के पश्चिम एशिया में मौजूद सैन्य ठिकानों पर हमले की धमकी दी है।
  • यही वजह है कि अमेरिका ने अपने सैनिकों के ठिकानों को बदला है। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हो रही है, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पा रही है। 
  • वहीं नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही ईरान में शनिवार से प्रदर्शन फिर तेज हो गए। रविवार को कई छात्रों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शनों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट और ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी सहित कई संस्थानों में छात्रों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें