फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Market: सूक्ष्म और छोटी कंपनियों का 55 फीसदी ऑर्डर जेम पोर्टल से

Thu, 12 Jan 2023 07:09 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार के सभी विभागों और मंत्रालयों से सामान और सेवाओं की ऑनलाइन खरीदी हो सकती है। जेम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि इन कंपनियों के लिए सरकारी सामान और सेवाओं के कम से कम 25 फीसदी ऑर्डर इसी पोर्टल से करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
Government Gem portal - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूक्ष्म और छोटी कंपनियां वित्त वर्ष 2020-21 से अब तक कुल ऑर्डर में से 55 फीसदी ऑर्डर (1.41 लाख करोड़ रुपये) सरकारी प्लेटफॉर्म गवर्नमेंट ई-मार्केट (जेम) पर दे रही हैं। कुल 2.57 लाख करोड़ रुपये की खरीदी इस दौरान हुई थी। इसमें से 8 फीसदी कंपनियां महिलाएं चलाती हैं। इस पोर्टल को 9 अगस्त, 2016 को लॉन्च किया गया था। यहां से केंद्र सरकार के सभी विभागों और मंत्रालयों से सामान और सेवाओं की ऑनलाइन खरीदी हो सकती है। जेम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि इन कंपनियों के लिए सरकारी सामान और सेवाओं के कम से कम 25 फीसदी ऑर्डर इसी पोर्टल से करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


जियो ने 100 दिन में 101 शहरों में पेश की 5जी सेवा
जियो ने 100 दिन में 101 शहरों में ट्रू 5जी सेवा पेश कर नया रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार को तमिलनाडु के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री थिरु टी. मनो थंगराज ने कोयंबटूर, मदुरै, तिरुचिरापल्ली, सेलम, होसुर और वेल्लोर में 5जी सेवा पेश की। जियो के 101 शहरों के मुकाबले एयरटेल अब तक 27 शहरों में ही अपनी 5जी सेवा पेश कर पाई है। वोडाफोन आइडिया के उपभोक्ता अभी तक इस सेवा के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ब्यूरो

आठ लोगों व कंपनियों पर 11.5 करोड़ का दंड
नई दिल्ली। सेबी ने ग्राहकों के फंड के दुरुपयोग मामले में 8 लोगों व कंपनियों पर 11.5 करोड़ जुर्माना लगाया है। सात साल तक शेयर बाजार में कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया है। बीआरएच वेल्थ और कमोडिटी पर 5-5 करोड़, अनुभव भट्टर पर एक करोड़ का जुर्माना लगा है।
विज्ञापन


आईडीबीआई बैंक के लिए बोली सितंबर तक
नई दिल्ली। सरकार को उम्मीद है कि आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री के लिए वित्तीय बोलियां सितंबर तक मिल सकती हैं। दीपम सचिव तुहीन कांत पांडेय ने बुधवार को कहा, आगामी वित्त वर्ष की दूसरी छमाही से पहले वित्तीय बोलियां मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें