हमारा देश 15 अगस्त, साल 1947 को आजाद हुआ था। आजादी के बाद से ही लोग हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं। लेकिन उनमें ज्यादातर पुरुष ही होते हैं। जैसे भगत सिंह, महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक आदि। महिला स्वतंत्रता सेनानियों का नाम बहुत कम ही लिया जाता है। जबकि उन्होंने भी देश को आजाद कराने के लिए पुरुषों के बराबर योगदान दिया था। चलिए मिलते हैं दुनिया के लिए मिसाल बनी उन महिलाओं से-