प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वतंत्रता दिवस भाषण गूगल के होमपेज पर उपलब्ध हुआ। इंटरनेट पर मोदी के भाषण के सीधे प्रसारण (लाइवस्ट्रीमिंग) के लिए प्रसार भारती ने अमेरिकी कंपनी गूगल के साथ गठजोड़ किया है। प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर वेम्पति ने बताया था, हम सामान्य तौर पर जो कुछ करते हैं, वह टीवी और यूट्यूब पर सीधा प्रसारित हुआ।
उन्होंने कहा था कि हम गूगल सर्च के होमपेज पर भी लाइवस्ट्रीम उपलब्ध कराएंगे। वेमपति ने कहा कि जब लोग स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कोई चीज तलाशेंगे तो लाइवस्ट्रीम शीर्ष पर उनके पेज पर नजर आएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ-ग्रहण समारोह के सीधे प्रसारण के लिए भी इस सुविधा का इस्तेमाल किया गया था।
वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह की दूरदर्शन की कवरेज की शुरुआत एक देशभक्ति गाने से होगी जिसे गायक शंकर महादेवन ने गाया है जबकि पहली बार लाल किले की प्राचीर से एंकर समारोह की प्रस्तुति करेंगे।