फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2020: लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे चार हजार लोग, कार्यक्रम के लिए हुई है खास तैयारी

Fri, 14 Aug 2020 05:15 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत का स्वतंत्रता दिवस - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए राजनयिकों, अधिकारियों और मीडियाकर्मियों सहित चार हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है और इसे कार्यक्रम की गरिमा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के संतुलन को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने दी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि दो अतिथियों के बीच दो गज की दूरी के दिशानिर्देशों के तहत बैठने की व्यवस्था की गई है। इसने कहा कि सलामी गारद पेश करने वाले सदस्यों को पृथक-वास में रखा गया है।


इसने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) के कैडेटों को कार्यक्रम देखने के लिए आमंत्रित किया गया है (छोटे स्कूली बच्चों के स्थान पर) और वे ज्ञानपथ पर बैठेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आजादी के 74 साल: आज मेडिकल टूरिज्म का हब है भारत, लेकिन मृत्यु दर पाकिस्तान से भी बदतर

सभी आमंत्रित लोगों से आग्रह किया गया है कि मास्क पहनें। इसने कहा कि स्थल पर लोगों को वितरित करने के लिए मास्क भी तैयार रखे गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इसी तरह पूर्व निर्धारित स्थानों पर हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध होंगे। आमंत्रित लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर बोर्ड लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


इसने कहा कि लोगों की निर्बाध आवाजाही बनाए रखने और भीड़भाड़ से बचने के लिए बैठने के स्थानों और चलने के स्थानों पर लकड़ी की फ्लोरिंग की गई है और दरियां बिछाई गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि कतार में लगने से बचने के लिए पर्याप्त चौड़ाई के अतिरिक्त दरवाजे लगाए गए हैं जो मेटल डिटेक्टर से लैस होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें