स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देने वाली टुकड़ी में कुल 96 सदस्य होंगे। इसमें सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 24-24 जवान शामिल होंगे। इस साल समारोह की समन्वयक भारतीय वायु सेना है। गार्ड ऑफ ऑनर का नेतृत्व विंग कमांडर एएस सेखों करेंगे।
सेना की टुकड़ी का नेतृत्व मेजर अर्जुन सिंह, नौसेना की टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर कोमलदीप सिंह और वायु सेना की टुकड़ी का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर रंजन अरोड़ा करेंगे। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के हाथ में होगी।
ये भी पढ़ें:
बच्चे को सिखाएं राष्ट्रगान, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर सबसे तेज आवाज में गाए ‘जन-गण-मन’
21 तोपों की सलामी के साथ फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज
फ्लाइंग ऑफिसर राशिका शर्मा प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहयोग करेंगी। 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, जिसे 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के जवान अंजाम देंगे। इस सेरेमोनियल बैटरी में स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल किया जाएगा। इस टुकड़ी का नेतृत्व मेजर पवन सिंह शेखावत करेंगे, जबकि गन पोजिशन ऑफिसर नायब सूबेदार (गनरी में असिस्टेंट इंस्ट्रक्टर) अनुतोष सरकार होंगे।
समारोह के लिए 5000 खास मेहमानों को किया गया आमंत्रित
इस साल लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने के लिए लगभग 5,000 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। ये मेहमान समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से आएंगे। इन विशेष मेहमानों में शामिल हैं-
- विशेष ओलंपिक 2025 में भाग लेने वाला भारतीय दल
- अंतरराष्ट्रीय खेलों के विजेता
- खेलो इंडिया पैरा गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता
- राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन के तहत प्रशिक्षित और सहायता प्राप्त किसान
- औषधीय पौधों के संरक्षण, विकास और प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसान
- ओपन डिफेक्शन फ्री (ओडीएफ) प्लस गांवों के सर्वश्रेष्ठ सरपंच
- क्रेडिट गारंटी योजना के तहत वेयरहाउस रसीद पर ऋण लेने वाले किसान/व्यवसायी
- कैच द रेन अभियान के सर्वश्रेष्ठ सरपंच
- पीएम युवा योजना के तहत चुने गए युवा लेखक
- पीएम-विकास योजना के तहत प्रशिक्षित युवा
- पीएम वन धन योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट उद्यमी
- एससी/एसटी समुदाय के सफल उद्यमी
- पीएम-दक्ष, श्रेयस और श्रेष्ठ योजना के तहत पढ़ने वाले छात्र
- विश्वास योजना के तहत काम कर रहे स्वयं सहायता समूह
ये भी पढ़ें:
15 अगस्त पर पुरुष कैसे दिखें सबसे अलग? काम आएंगी ये टिप्स
- राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा सम्मानित उद्यमी
- बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्राथमिकी कृषि ऋण समितियां
- पीएम इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत इंटर्न
- माय भारत योजना के स्वयंसेवक
- पीएम आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी
- दिल्ली के स्कूलों के ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रतियोगिता विजेता
- स्वच्छता अभियान के 50 उत्कृष्ट सफाईकर्मी
- लखपति दीदी योजना की लाभार्थी महिलाएं
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, बाल विकास अधिकारी और मिशन शक्ति के सदस्य
- पुनर्वासित बंधुआ मजदूर, बचाई गई महिलाएं और बच्चे
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े स्वयंसेवक/प्रशिक्षक
- वे सरपंच/गांवों के नेता जिन्होंने किसी भी सामाजिक कल्याण योजना को शत-प्रतिशत लागू किया
- वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत आने वाले मेहमान
- पिछले एक वर्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूह
- रक्षा उत्कृष्टता के नवाचार से जुड़े इनोवेटर्स/उद्यमी
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की मूल जनजातियों से आए बच्चे
- देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पारंपरिक परिधान में 1,500 से अधिक लोग भी इस भव्य समारोह को देखने के लिए आमंत्रित किए गए हैं।