भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों, आईएनएस सह्याद्रि और आईएनएस कोलकाता पर ध्वजारोहण किया गया।
आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर पूरा भारत तिरंगे के रंग में जगमगा रहा है। पीएम मोदी ने परंपरा का पालन करते हुए हर साल की तरह इस साल भी लाल किले पर ध्वजारोहण किया। केंद्रीय मंत्रियों ने अपने सरकारी आवास और स्थानीय लोगों ने अपने इलाके में ध्वजारोहण किया। सीमा सुरक्षा बल से लेकर भारतीय नौसेना भी स्वतंत्रता दिवस को शानदार तरीके से मनाया।
विज्ञापन
भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों, आईएनएस सह्याद्रि और आईएनएस कोलकाता पर ध्वजारोहण किया गया। ये दोनों ही जहाज एक्सरसाइज-मालाबार 2023 में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं।
वहीं भारतीय तट रक्षकों ने तमिलनाजु के रामेश्वरम में पानी के भीतर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान उन्होंने तिरंगे को सलामी भी दी और राष्ट्रगान भी गाया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब के अमृतसर में बाघा बॉर्डर के पास ध्वजारोहण किया। बाघा बॉर्डर पर ध्वजारोहण के दौरान बारिश भी होती हुई दिखी। जवानों ने बारिश के बीच राष्ट्रगान गाया।