फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2020: अमित शाह, आडवाणी समेत इन नेताओं ने ऐसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें तस्वीरें

Sat, 15 Aug 2020 02:35 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
देश भर में 74वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन इस साल कोरोना वायरस के चलते बहुत ही सावधानियां बरती गईं। इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षाबलों के साथ-साथ जिला मुख्यालयों और राज्य की राजधानियों में ध्वजारोहण किया गया। 

इस मौके पर आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्रचीर पर ध्वजारोहण किया। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी समेत देश के कई नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर तिरंगा फहराया। कोरोना को मात देकर घर लौटे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
स्वतंत्रता दिवस की 74वीं सालगिरह पर वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने दिल्ली में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन

3 of 10
नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस के मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कुछ स्वयंसेवक भी मौजूद थे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। आरएसएस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेशमीबाग इलाके में डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें नागपुर महानगर के सहसंघचालक श्रीधर गाडगे मुख्य अतिथि होंगे।

4 of 10
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन

5 of 10
सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला
74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में तिरंगा फहराया। योगी ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सरकार के मंत्रियों, अधिकारियों और सभी प्रदेशवासियों को 74वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान योगी ने देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले जांबाजों को याद किया। सीएम ने कहा कि सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बाबा साहब डॉ. बीआर अम्बेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे भारत माता के वीर सपूतों को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हुए मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
विज्ञापन

6 of 10
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

7 of 10
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएएस नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

8 of 10
जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

9 of 10
कर्नाटक के बंगलूरू के मानेकशॉ परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन

10 of 10
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज अपने आधिकारिक आवास (वर्षा बंगले) में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें