फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-US Defence Deal: भारत को अमेरिका से दूसरा जीई-404 इंजन मिला; एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमानों में लगाए जाएंगे

Tue, 15 Jul 2025 11:49 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारत को सोमवार को हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) मार्क 1ए के लिए अमेरिका से दूसरा जीई-404 इंजन प्राप्त हो गया है। ये इंजन एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमानों में लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) मार्क 1ए के लिए इंजन अमेरिका से लाए जाने हैं। इस संबंध में लड़ाकू विमान कार्यक्रम से जुड़े एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 12 जीई-404 इंजन मिलने की उम्मीद है। अमेरिका से दूसरा जीई-404 इंजन प्राप्त हो गया है। ये इंजन एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमानों में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


रक्षा अधिकारी के मुताबिक भारतीय वायु सेना ने 83 एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमानों के ऑर्डर दिए हैं और रक्षा मंत्रालय की मंज़ूरी के बाद 97 और ऐसे विमान खरीदने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें