फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में बढ़ी हिंसक घटनाएं, एक की हत्या

Tue, 27 Dec 2016 03:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर बंगाल के विभिन्न इलाकों में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ताजा मामले में दक्षिण दिनाजपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, जबकि कूचबिहार जिले में तृणमूल कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोग घायल हो गए। इस दौरान कई घरों में भी आग लगा दी गई।  फिलहाल वहां हालात काबू में है, लेकिन तनाव कायम है। सरकारी सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि दक्षिण दिनाजपुर जिले में रविवार देर रात सैफुद्दीन मियां (40) नामक एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या हो गई। उस समय वे क्रिसमस के मौके पर पिकनिक मना रहे थे। पुलिस का अनुमान है कि आपसी रंजिश की वजह से तृणमूल के ही एक अन्य कार्यकर्ता ने उसकी हत्या की है।

पुलिस ने संदिग्ध हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर, कूचबिहार जिले में पोआपुरकुठी गांव में पीडब्ल्यूडी विभाग की एक सड़क के निर्माण के सवाल पर रविवार रात तृणमूल व भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दौरान कई घरों में आग लगा दी गई। इस हिंसा में घायल तृणमूल के दो समर्थकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें