फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar News: आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का बढ़ा इस्तेमाल, मई में लेनदेन रिकॉर्ड एक करोड़ पार

Thu, 29 Jun 2023 10:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhar News: आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन (प्रमाणीकरण) लेनदेन मई, 2023 में बढ़कर रिकॉर्ड 1.06 करोड़ पहुंच गया। अक्तूबर, 2021 में इस सुविधा के शुरू होने के बाद से यह सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन (प्रमाणीकरण) लेनदेन मई, 2023 में बढ़कर रिकॉर्ड 1.06 करोड़ पहुंच गया। अक्तूबर, 2021 में इस सुविधा के शुरू होने के बाद से यह सबसे ज्यादा है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, यह लगातार दूसरा महीना है, जब फेस ऑथेंटिकेशन लेनदेन एक करोड़ से अधिक रहा है।

विज्ञापन


यह आंकड़ा जनवरी, 2023 के 79 लाख के मुकाबले 38 फीसदी ज्यादा है। फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल 47 संस्थाएं कर रही हैं। इसके जरिये आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य समेत कई अन्य योजनाओं के लिए लाभार्थियों की पहचान की जाती है।



राहत : जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आधार की जरूरत नहीं
अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र पंजीकरण के लिए आधार नंबर की जरूरत नहीं है। सरकार ने रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय को बिना आधार पंजीकरण के यह प्रमाणपत्र जारी करने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें