तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मंगलवार को मंदिर के पुजारियों की पेंशन में बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की। पुजारियों को अब एक हजार के बजाय तीन हजार रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही सीएम ने 8.77करोड़ रुपये की लागत से पूरी तरह से मंदिरों को समर्पित टीवी चैनल भी लॉन्च करने व 50 करोड़ की लागत से 55 प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार करने का एलान किया। राज्य की विधानसभा को उन्होंने बताया कि हिंदू धार्मिक एवं धमार्थ बंदोबस्ती विभाग (एचआर एवं सीई) के तहत यह पहल की गई है।