आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की जांच के तहत मंगलवार को समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र विधायक अबू आजमी के करीबी सहयोगियों से जुड़े 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और कोलकाता में की गई। कोलाबा के कमल मेंशन में आभा गणेश गुप्ता के दफ्तर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। आभा गणेश गुप्ता दिवंगत गणेश गुप्ता की पत्नी हैं, जो अबू आजमी के करीबी सहयोगी और महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के सचिव थे।
वहीं, दहिसर पुलिस ने मुंबई के दहिसर इलाके में वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बेस्ट बस पर पथराव हुआ है। पुलिस ने बस पर पथराव और सवार यात्रियों को घायल करने का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, बाकी फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।