फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी: तमिलनाडु और आंध्र में 100 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर के छापे

Thu, 25 Oct 2018 08:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
वीवी मिनरल्स के ठिकानो पर आयकर विभाग की छापेमारी
विज्ञापन

आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को खनन एवं खनिज निर्यात कंपनियों के खिलाफ कर चोरी की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के चेन्नई, कोयंबटूर, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन एवं कराइकल और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम एवं श्रीकाकुलम में कम से कम चार ऐसे कारोबारी समूहों के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। 

विज्ञापन


आयकर अधिकारियों ने एक कंपनी की पहचान तमिलनाडु के वी वी मिनरल्स के तौर पर की है। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग के 130 से ज्यादा अधिकारी सुरक्षा एवं पुलिसकर्मियों की मदद से इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि जिन कंपनियों की तलाशी ली जा रही है वे खनन, समुद्र तटीय रेत खनिजों के प्रसंस्करण और निर्यात के काम में कथित तौर पर अवैध रूप से शामिल हैं जिसकी वजह से आयकर विभाग उनके खिलाफ कर चोरी के आरोप की छानबीन कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके जरिए हासिल किया गया कथित अवैध मुनाफा इन समूहों ने चीनी मिलों, होटलों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और होटल जैसे अपने अन्य कारोबार में लगाया। वैकुंदराजन पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का आरोप है। उनकी कंपनी वीवी मिनरल्स दुर्लभ खनिजों जैसे गार्नेट, इल्मेनाइट और रूटाइल का देश में सबसे बड़ा खनिज और निर्यातक है। 

अधिकारियों ने बताया कि इन कंपनियों ने कर कानूनों का उल्लंघन कर विदेशों से भी कुछ लेन-देन किया। विभाग इस पहलू की भी जांच कर रहा है। अधिकारी छापे के दौरान ऐसे दस्तावेजों की तलाश में हैं ताकि इन आरोपों की पुष्टि हो सके। 

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें