फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: छापेमारी के बाद खुलासा, स्वास्थ्य मंत्री की ओर से वोटरों में बांटे गए 80 करोड़!

Sat, 08 Apr 2017 09:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
सी विजय भास्कर (फाइल फोटो)
विज्ञापन
आयकर विभाग चेन्नई में लगातार छापेमारी कर रहा है। तमिलनाडु के स्वास्थय मंत्री सी. विजय भास्कर भी अधिकारियों की नजर में बने हुए हैं। उनके घर के अलावा विधायकों और कई बड़ी कंपनियों के दफ्तर में छापेमारी की गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस स्थ्य मंत्री समेत बड़े नेताओं के यहां छापेमारी के बाद ये पता चला है कि उपचुनाव के दौरान आरके नगर सीट में करोड़ों रुपये की धांधली हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन नेताओं की ओर से कथित तौर पर वोटरों को करीब 80 करोड़ रुपये बांटे गए हैं। इस छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया है।
  #Visuals: IT raid at Tamil Nadu Health Minister C Vijaya Baskar residence at Greenways road, Chennai pic.twitter.com/AFmXh9GICJ — ANI (@ANI_news) April 7, 2017
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो स्वास्थ्य मंत्री ने उपचुनाव में काले धन का इस्तेमाल किया था। इस उपचुनाव में पूर्व सीएम जयललिता का चुनाव क्षेत्र आर के नगर भी शामिल था। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक आयकर विभाग अब तक चेन्नई में 32 ठिकानों पर छापेमारी कर चुका है। 

मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक उपचुनाव की कैंपेनिंग के दौरान विजय भास्कर ने वोटरों को पैसे बांटे थे। इसकी शिकायत की गई  जिसके बाद से ही भास्कर और अन्य विधायक आयकर विभाग की नजरों में थे। दरअसल, पार्टी में मुख्यमंत्री बनाए जाने के विवाद के बीच विजय भास्कर सुर्खियों में आए थे।

पूर्व सीएम पनीरसेल्वम ने खुले तौर उन्हें पार्टी से दरकिनार किए जाने का आरोप विजय भास्कर पर लगाया था। पनीरसेल्वम ने यह भी कहा था कि भास्कर उन पर पार्टी छोड़ने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें