आयकर विभाग ने व्यावसायिक मध्यस्थता और वैकल्पिक विवाद समाधान के क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रहे एक वरिष्ठ अधिवक्ता के घर पर छापेमारी की। विभाग को संदेह था कि अधिवक्ता विवादों को निपटाने के लिए अपने ग्राहकों से पर्याप्त मात्रा में नकदी लेता है। बता दें कि विभाग ने बुधवार को छापेमारी की थी।
छापेमारी के दौरान दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा में फैले 38 परिसरों को कवर किया गया है और अधिवक्ता के पास से 5.5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है, जबकि 10 लॉकरों को संयम के तहत रखा गया है। इस बात की जानकारी गुरुवार को वित्त मंत्रालय ने दी।