आयकर विभाग ने तमिलनाडु के पांच शहर चेन्नई, कोयम्बटूर, सेलम, विरुधुनगर और थेनी में 20 स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध 400 करोड़ रुपये की आय का पता लगाया है। सीबीडीटी के अनुसार 11 मार्च को यह कार्रवाई की गई थी जिसके तहत भारी मात्रा में नकदी रखने और विदेशी संस्थाओं के माध्यम से बेहिसाब धन का लेनदेन करने वाले व्यक्तियों के एक समूह पर शिकंजा कसा गया था। सीबीडीटी ने कहा कि आगे जांच जारी है।