आयकर विभाग ने रियल्टी डेवलपर ओमैक्स लिमिटेड (Omaxe Ltd) के परिसरों पर छापेमारी की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस दौरान विभाग ने 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। अधिकारियों ने कंपनी के खातों और बिक्री दस्तावेजों को जब्त किया है, जो 200 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन को दर्शाते हैं।