फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीपी सांसद के ठिकानों पर आयकर का छापा, पार्टी ने केंद्र पर लगाया गंभीर आरोप

Fri, 12 Oct 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
CM Ramesh TDP
विज्ञापन

आयकर विभाग ने आंध्र प्रदेश के टीडीपी नेता और कारोबारी सीएम रमेश के घर और दफ्तरों पर शुक्रवार को छापा मारा। यह छापा हैदराबाद और कडपा स्थित उनके घर और दफ्तरों पर पड़ा है।

विज्ञापन


बता दें कि सीएम रमेश रिथविक प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर हैं। बताया जा रहा है कि इस कंपनी का करीब 1 हजार करोड़ रुपये का टर्नओवर है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग के करीब 100 अधिकारियों ने कई जगहों पर छापा मारा, जिसमें सीएम रमेश के रिश्तेदार के स्वामित्व वाली कंपनी के कार्यालय भी शामिल है। 

टीडीपी सांसद सीएम रमेश ने आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पिछले 15 दिनों से हमारे नेताओं को निशाना बना रही है। तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और अब आंध्र प्रदेश, जो भी उनका (केंद्र) विरोध कर रहा है, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें