हैदराबाद में इनकम टैक्स विभाग की ओर से बड़ी छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, आरएस ब्रदर्स से जुड़े दर्जनों ठिकानों पर केंद्रीय टीमें पहुंची हैं। वहीं हैदराबाद के आरएस ब्रदर्स के स्टोर पर भी तलाशी अभियान जारी है। यह कार्रवाई टैक्स में हेराफेरी से संबंधित है।