फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेधन को सफेद करने में माहिर लोगों पर है सरकार की निगाह

Fri, 02 Dec 2016 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शक्तिकांत दास - फोटो : twitter
विज्ञापन
कालेधन को सफेद बनाने में लगे लोगों को सरकार ने कड़ी चेतावनी दी है। वित्त मंत्रायल ने शुक्रवार को कहा कि कालेधन को सफेद बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा ऐसे लोगों पर निगाह रखी जा रही है। 
विज्ञापन


आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने इस संबंध में ट्वीट किया कि मनी लॉन्डरिंग और कालेधन को सफेद करने में शामिल और सांठगांठ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक अन्य ट्वीट में शक्तिकांत दास ने कहा, 'ऐसे लोग एजेंसियों की निगाह में हैं और समन्वित कार्रवाई प्रक्रिया में है। इसका असर दिखने लगा है, आने वाले दिनों में नतीजे और नजर आएंगे।'
विज्ञापन


पीएम मोदी ने 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा की थी। इसके बाद से कालाधन रखने वाले अपने धन को सफेद बनाने के लिए तरह-तरह के रास्ते तलाश रहे हैं। नोटबंदी के बाद से सरकार ऐसे लोगों पर पैनी निगाह रख रही है। 
  Those indulging in or colluding with money laundering or converting black money into white will not be spared. — Shaktikanta Das (@DasShaktikanta) December 2, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें