फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax: शाह पेपर मिल पर 350 करोड़ के टैक्स चोरी का आरोप, 18 जगहों पर छापेमारी, करोड़ों नकदी और आभूषण जब्त

Tue, 11 Apr 2023 01:56 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

आयकर विभाग को तलाशी के दौरान 2 करोड़ रुपये नकद और 2 करोड़ के आभूषण मिले हैं। कंपनी पर पिछले 6-7 सालों में फर्जी घाटा दिखाने और टैक्स बचाने का आरोप है।

विज्ञापन
बुधवार से शुरू हुई छापेमारी आज पूरी हो गई, लेकिन 2 लॉकर्स खोलना अभी भी बाकी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने वापी उद्योग नगर स्थित शाह पेपर मिल की यूनिट समेत मुंबई कार्यालय और प्रबंधकों के आवास समेत कुल 18 जगहों पर छापेमारी की है। बता दें, शाह पेपर्स देश का व्हाइट पेपर का मेन्युफेक्चरर है। आरोप है कि इस कंपनी ने 350 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी की है। 

टैक्स बचाने का आरोप

आयकर विभाग को तलाशी के दौरान 2 करोड़ रुपये नकद और 2 करोड़ के आभूषण मिले हैं। कंपनी पर पिछले 6-7 सालों में फर्जी घाटा दिखाने और टैक्स बचाने का आरोप है।

जांच जारी 

आयकर विभाग ने बताया कि छापेमारी के दौरान 2.25 करोड़ नकद, 2 करोड़ के आभूषण, खरीद-बिक्री के कागजात सहित कर्ज और बही-खाता जब्त कर लिया है। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद टैक्स चोरी का खुलासा होगा। जांच के बाद ही टैक्स चोरी के आंकड़े सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें