फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में ठेकेदारों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा 100 करोड़ रुपये का कालाधन

Sat, 26 Dec 2020 05:30 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, गुवाहाटी
विज्ञापन
income tax department - फोटो : wiki
विज्ञापन

आयकर विभाग ने असम में तीन प्रमुख ठेकेदारों  पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ रुपये का कालाधन पकड़ा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


बयान के मुताबिक आयकर विभाग ने असम के गुवाहाटी, सिलापाथर और पाठशाला एवं दिल्ली में 14 जगहों पर 22 दिसंबर को छापा मारने की अपनी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान 2.95 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गयी। छापा कार्रवाई के दौरान लगभग 100 करोड़ रुपये की अघोषित आय का भी पता चला।

विभाग के अनुसार नकदी के अलावा 9.79 लाख रुपये के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। जबकि दो करोड़ रुपये के अन्य गहनों की पुष्टि की जा रही है। ये छापे पूर्वोत्तर भारत के शीर्ष ठेकेदारों के यहां मारे गए। इनमें से एक इकाई आतिथ्य क्षेत्र में भी कारोबार करते हैं।
विज्ञापन


सीबीडीटी, आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाने वाली शीर्ष इकाई है। आरोप है कि इन इकाइयों ने कोलकाता की कुछ खोखा कंपनियों से प्रतिभूतियों पर प्रीमियम हासिल किया तथा अपने बही खातों में कर्जों की फर्जी प्रविष्टियां दिखाईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें