फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही होगी किसानों की आय दोगुनी, अगले महीने पूरा होगा ये बड़ा काम

Sun, 25 Mar 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालयी समिति अपनी अंतिम रिपोर्ट अगले महीने तक सौंपेगी। इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष अशोक दलवाई ने दी। दलवाई समिति का गठन साल 2016 में हुआ था। किसानों की आय 2015-16 की तुलना में दोगुनी करने के लिए समिति पहले ही 14 खंड लिख चुकी है। इनमें किसानों की आय को सात वर्ष में वास्तविक रूप से दोगुना करने के लिए कई उपाय सुझाए गए हैं। 

विज्ञापन


अंतिम रिपोर्ट को अगले महीने सौंपेगी दलवाई समिति

दोगुनी आय के लिए वास्तविक आय में 10.4 फीसदी वार्षिक वृद्धि की जरूरत


समिति बताती है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वास्तविक आय में 10.4 फीसदी की वार्षिक वृद्धि की जरूरत है। दलवाई ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट लगभग तैयार है। हम उसे अगले महीने सौंप देंगे। वहीं समिति की कुछ सिफारिशों को सरकार पहले ही लागू कर चुकी है। 

समिति की कुछ संस्तुतियों को पहले ही लागू कर चुकी सरकार

उदाहरण के लिए, इस साल के बजट में सरकार ने 22 हजार ग्रामीण बाजारों के अपग्रेडेशन की घोषणा की है। इसके जरिये छोटे और सीमांत किसानों को संगठित बाजार ढांचे के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा। दलवाई ने कहा कि उम्मीद की जा सकती है कि यह पहल कम लागत पर छोटे-छोटे बाजारों के अतिरिक्त निवेश करने की मौजूदा चुनौतियों का जवाब देगी। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से सरकार समिति की सिफारिशों पर एक कृषि निर्यात नीति का मसौदा लेकर आई है। समिति ने कहा है कि कृषि निर्यात नीति का उद्देश्य व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने का होना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें