उत्तर भारत में खराब मौसम और घने कोहरे के चलते मुंबई से उड़ान भरने वाली फ्लाइटें प्रभावित हुई हैं। एयरपोर्ट से उड़ने वाले विमान देरी से उड़ान भर रहे हैं जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विमान और एयरपोर्ट ट्रेकिंग वेबसाइट फ्लाईट्रेडर 24 के अनुसार मुंबई हवाई अड्डे पर आगमन करने वाली 130 फ्लाइट देरी से पहुंचेंगी जबकि 9 फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं।
हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली 269 फ्लाइट देरी से उड़ान भरेंगी जबकि 7 को रद्द कर दिया गया है। बेवसाइट के अनुसार बुधवार को मुंबई उड़ान भरने वाली फ्लाइटों में से 365 देरी से उड़ीं जबकि 7 को रद्द करना पड़ा। उड़ानों में देरी और और रद्द होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देरी की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है।