मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2021-22 के मुताबिक, नक्सली हिंसक घटनाओं में कुल मिलाकर 55 फीसदी (1,136 से 509 घटनाएं) और 2013 की तुलना में 2021 में संबंधित मौतें 63 फीसदी कम (397 से 147) हुईं हैं।
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि बीते आठ वर्षों में नक्सली हिंसा में 55 फीसदी की कमी आई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि राष्ट्रीय नीति और ठोस कार्य योजना के कारण इससे मौतों में 63 फीसदी कमी आई है।
विज्ञापन
मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2021-22 के मुताबिक, नक्सली हिंसक घटनाओं में कुल मिलाकर 55 फीसदी (1,136 से 509 घटनाएं) और 2013 की तुलना में 2021 में संबंधित मौतें 63 फीसदी कम (397 से 147) हुईं हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2020 की तुलना में वर्ष 2021 में हिंसा की घटनाओं में 24 फीसदी (665 से 509) और मौतों में 20 फीसदी (183 से 147) की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है, सरकार की राष्ट्रीय नीति और ठोस कार्ययोजना के परिणामस्वरूप देशभर में वामपंथी उग्रवाद के मामले में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बीते सात वर्षों में वामपंथी उग्रवाद (एलवीई) की हिंसा के साथ-साथ इसके भौगोलिक प्रसार में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है। 2011 में शुरू हुई गिरावट 2021 में भी जारी है।