फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाहाटी में देश के सबसे बड़े रोपवे का किया उद्घाटन 

Tue, 25 Aug 2020 06:44 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहावटी
विज्ञापन
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : social media
विज्ञापन

असम के गुवाहाटी में देश के सबसे बड़े रोपवे का सोमवार को उद्घाटन हुआ। राज्य के वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 56 करोड़ की लागत से बने 1.8 किमी लंबे रोपवे को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके निर्माण से उत्तर और मध्य गुवाहाटी के बीच की दूर महज आठ मिनटों में पूरी की जा सकेगी। इसके केबिन में एकबार में तीस लोग सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन


रोपवे का निर्माण 2003 में शुरू हुआ था। इस मौके पर बिस्वा ने कहा कि इससे जहां आवाजाही सुगम होगी वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने गुवाहाटी के विकास और सौंदर्यकरण के लिए किए जा रहे कामों की भी जानकारी देते हुए कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि ज्यादातर परियोजनाओं को अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें