तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (रिट.) भुवन चंद्र खंडूरी के करीबी हैं। संघ के सूत्र बताते हैं कि राज्य में सरकार बनने की स्थिति आई तो वह कमान संभाल सकते हैं। विद्यार्थी परिषद से भाजपा अध्यक्ष पद तक पहुंचे रावत संगठन पर भी पकड़ रखते हैं।
दूसरा नाम अनिल बलूनी का है। यह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी बताए जाते हैं। बलूनी को भी इस पद के दावेदारों में गिना जा रहा है। राज्य में भाजपा को बहुमत में लाने के लिए अनिल बलूनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके अलावा भी भाजपा के पास तमाम छत्रप हैं।
सतपाल महाराज के उत्तराखंड में अनुयाईयों की कमी नहीं है। भगत सिंह कोश्यारी पार्टी के जमीनी नेता है और क्षेत्र में खासी पकड़ रखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की अपनी अलग छवि है। केन्द्रीय नेतृत्व के साथ खंडूरी का रिश्ता भी ठीक है।