प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन साल पहले सत्ता में आते ही स्वच्छ भारत अभियान शुरू करके लोगों से इससे जुड़ने की अपील की। लेकिन, मोदी के मंत्री ही इस अभियान की धज्जियां उड़ाते दिखे तो ये बेहद शर्मनाक है। बाराबंकी क्षेत्र की बीजेपी एमपी प्रियंका रावत को यूपी की सरऊ नदी पानी की प्लास्टिक बोतल फेंकते हुए पकड़ा गया है।
ये वाक्या कैमरे में कैद हो गया है। प्रियंका के साथ मौके पर राज्य के जल मंत्री धरमपाल सिंह भी मौजूद थे। चौंका देने वाली बात है कि दोनों मंत्री लखनऊ से 100 किलोमीटर दूर गोंडा में नदीं की सफाई का जायजा लेने के लिए आए थे। इस दौरान अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे। नदी का जायजा लेने के लिए प्रियंका जैसे ही मोटरबोट पर चढ़ीं उनके हाथ में पानी की खाली बोतल थी।
उन्होंने उसे कहीं रखने की धरमपाल से पूछा, लेकिन जबतक वे कुछ बोलते उससे पहले ही एमपी ने बोतल को नदी में फेंक दिया। दरअसल, धरमपाल सिंह वही मंत्री हैं, जो अक्सर मायावती और अखिलेश सरकार को यूपी में नदियों की बुरी हालत के लिए घेरा करते थे।
बता दें कि प्रियंका रावत इससे पहले भी खबरों में आ चुकी हैं। हाल ही में उन्हें सरकारी अफसर पर पब्लिक के बीच में चीखते हुए देखा गया था, जिसमें वे अधिकारी की चमड़ी उदड़वा देने की कहती हुई दिखीं थी।